UP SCHOLARSHIP : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप के लिए लाखों विद्यार्थी उत्साहित हैं और अपना आवेदन कर रहे हैं। अभी तक लगभग 10 लाख के आसपास आवेदन स्कालरशिप को लेकर किए जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी ज विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप कई श्रेणियों में बांटी गई है और प्री-मैट्रिक (Pre-Matric) और पोस्ट-मैट्रिक (Post-Matric) स्कॉलरशिप श्रेणियों के कुछ विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप आ भी गई है। बहुत से विद्यार्थी ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक अपना आवेदन स्कॉलरशिप के लिए नहीं किया है और आवेदन ना करने के अनेकों कारण है जैसे प्रवेश में देरी, एनरोलमेंट नंबर न मिल पाना, फीस रसीद का उपलब्ध ना हो पाना इत्यादि। स्कॉलरशिप के लिए जो विद्यार्थी अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं उनके मन में यह प्रश्न चल रहा है कि आवेदन की अंतिम तिथि क्या है और क्या यह तिथि बढ़ाई जा सकती है। जैसा कि हमने आपको बताया कि लाखों विद्यार्थी अभी भी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं और अब उनके मन में चिंता है। आइए आपको बताते हैं स्कॉलरशिप से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण अपडेट जो आपके लिए निश्चित ही काम की होगी।
ये भी पढ़ें : UP FREE SMARTPHONE TABLET : DIGISHAKTI पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और वितरण को लेकर बड़ी अपडेट
यूपी स्कॉलरशिप (UP Scholarship) के लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल शुरू है और आवेदन करने की अंतिम तिथि मुख्य रूप से पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए 10 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है। अगर साफ शब्दों में कहें तो स्कॉलरशिप आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2022 है और उसके बाद आवेदन प्रक्रिया बंद हो जाएगी।

0 Comments